दिल्ली मेट्रो में फिर दिखा अश्लील डांस, देखें वीडियो
Delhi News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:53 AM
Delhi News : दिल्ली मेट्रो में आए दिन नाच-गाने और लड़ाई- झगड़े की वीडियो वायरल होती रहती है। DMRC (डीएमआरसी) की चेतावनी के बाद भी दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की भोजपुरी गाने पर जलवे बिखेरती दिख रही है।
Delhi News
बता दें वायरल वीडियो में माहिला स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने मेट्रो के अंदर भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करती दिख रही है। जिसे देखकर लोग भी हैरान है, वहीं वीडियो में ये भी साफ लग रहा है कि महिला रील के लिए खुद वीडियो बनवा रही है। इस वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs की ट्विटर आईडी @NCMIndiaa द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें महिला भोजपूरी गाने पर डांस करती नजर दिख रही है।
वीडियो हो रही है वायरल
बता दें कि वायरल वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- गजब चल रहा है, मेट्रो के फर्श पर बैठना गलत है और ये सब नहीं? एक अन्य ने लिखा- मेट्रो में लोगों ने हद कर रखी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से शिकायत करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
https://twitter.com/NCMIndiaa/status/1792097303429521551
पहले भी वायरल हुए वीडियो
इससे पहले होली के मौके पर दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़कियों अश्लील तरीके से एक-दूसरे को रंग लगाती हुई नजर आ रही थी। यह वीडियो बहुत दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा। इस दौरान डीएमआरसी से लोगों ने कार्रवाई की शिकायत भी की थी।
पहले भी आए ऐसे मामले
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो में झगड़ा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे केस आते रहे हैं। बीते महीने वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं के बीच संभवत: सीट को लेकर बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ी की मार कुटाई तक की नौबत आ गई। एक ने दूसरी को बहस के बीच धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की। Delhi News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।