Delhi News: दिल्ली के CM को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
Delhi News
भारत
चेतना मंच
31 Jan 2023 03:57 PM
Delhi News: : नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है।
मानसिक रूप से अस्वस्थ 38 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को कथित तौर पर देर रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर धमकी संबंधी फोन आया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
दिल्ली एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।