फोन छीनने की कोशिश में बदमाशों ने युवती को बाहर खींच, फिर हुआ ये...
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:57 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:57 PM
Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में दिन पर दिन लुट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसपर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। इसी कड़ी में एक और मामला देश की राजधानी दिल्ली से ही सामने आया है। जहां सिर्फ फोन छीनने के लिए स्कूटी सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से युवती को सड़क पर गिरा दिया। जिसके बाद वह फोन लेकर फरार हो गए। इस घटना में युवती घायल हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रही है। आपको बता दे यह पूरा मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है।
क्या था पूरा मामला ?
Delhi News
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवर करावल नगर इलाके में रहते हैं। कल रात 11 बजे उन्होंने करावल नगर से ही एक सवारी को ऑटो में बैठाया था। युवती को दीन दयान उपाध्याय (डीडीयू) हॉस्पिटल जाना था। इस बीच वह जैसे ही शास्त्री पार्क से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, श्यामगिरी मंदिर के पास पीछे से स्कूटी सवार दो लड़के आए। दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पीछे बैठे आरोपी ने झपट्टा मारकर युवती का फोन छीन लिया। जिस पर युवती ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने फिर से झटका मारकर अपना हाथ छुड़वा लिया और फोन छीन लिया। इस बीच युवती चलते ऑटो से नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ऑटो ड्राइवर फौरन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहीं से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
युवती को आई गंभीर चोट
सुचना मिलते ही दिल्ली पुलिस अस्पताल पहुंच गई और ऑटो ड्राइवर के बयान पर केस दर्ज कर लिया। इस दौरान महिला का बयान नहीं लिया जा सका क्योंकि युवती बयान देने की स्थिति में नहीं थी। युवती का नाम पलक बताया जा रहा है। वह दिल्ली के तिलक नगर इलाके की रहने वाली है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।