आपसी रंजिश के चक्कर में दो युवकों को मिली ऐसी खौफनाक सजा!
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:43 AM
Delhi News : दिल्ली से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिल्ली के रणहौला इलाके में डबल मर्डर के बाद सनसनी मच गई। दरअसल दिल्ली में कुछ बदमाशों ने देर रात चाकू से गोदकर दो युवकों को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद बादमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि दिल्ली के रणहौला में दो लड़को का मर्डर हो गया। यह घटना रविवार रात 9.44 बजे की है। जब आधी रात को पुलिस के पास कॉल आया, और उसने बताया कि बपरौला गांव में एक आदमी के ब्लीडिंग हो रही है, जो मच्छी मार्केट में रोड पर बेसुध पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को जफरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले की पहचान 33 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई ।
Delhi News
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
इस घटना के बारें में रणहौला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद एक और शव मिलने की जानकारी मिली। उसके सीने में पर चाकू से कई बार वार किया गया था। मृतक की पहचान राजेश (25) के रूप में हुई है। रणहौला के SHO, ACP नांगलोई समेत कई अधिकारी घटना वाली जगह पर पहुंचे है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
खबरों के मुताबिक 18 मार्च यानी सोमवार को आईपीसी की 302 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस को इन हत्याओं के पीछे आपसी रंजिश का शक है। Delhi News