दिल्ली पुलिस में एक प्रशासनिक कार्रवाई के बाद नया विवाद सामने आया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर तबादले के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है।
 Manasvi Vashishth.webp?v=1793680227334)
Delhi News : दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर उनके नेतृत्व में कई पुलिस अधिकारी और जवान एकत्र हुए थे। वे पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात कर शाहदरा में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर अपनी बात रखना चाहते थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में ACP मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था। यह कार्रवाई वकीलों और पुलिस के बीच चल रहे विवाद के बाद की गई थी। तबादले के विरोध में ही पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर जुटे थे। Delhi News
यह भी पढ़ें दिल्ली-NCR वालों की बढ़ी परेशानी ! प्रदूषण रोकने के लिए लागू हुए ये नए नियम
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वकील ललित बंसल पर हुए हमले के मामले को लेकर दिल्ली के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। वकीलों का आरोप था कि जब वे इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंचे, तो ACP मनस्वी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकाया। Delhi News
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट काबड़ा फैसला: दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे
इस विवाद के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था। इसके विरोध में सोमवार को कई पुलिस अधिकारी और जवान दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। वे पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ACP मनस्वी वशिष्ठ ने किया था। Delhi News :
विज्ञापन