Delhi Political News : डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी दें उपराज्यपाल : सिसौदिया
Lt Governor should approve the appointment of DERC Chairman: Sisodia
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:16 AM
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor VK Saxena) से दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) के अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल मंजूरी देने का आग्रह किया।
Delhi Political News
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह डीईआरसी के अगले अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव श्रीवास्तव (Rajeev Srivastava) की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। सरकार ने कहा था कि नियुक्ति की फाइल को उपराज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
सिसोदिया ने उपराज्यपाल को लिखे एक पत्र में कहा कि डीईआरसी अध्यक्ष का पद मंगलवार (आज) को खाली हो गया है। उन्होंने नियुक्ति को तत्काल मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि माननीय उपराज्यपाल महोदय से डीईआरसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को तत्काल मंजूरी का आग्रह किया है। पद आज से रिक्त हो गया है। मैंने उनसे फाइल सीधे अधिकारियों को नहीं भेजने का भी आग्रह किया है (जैसा कि उन्होंने पिछले सप्ताह तीन मामलों में किया है), क्योंकि यह संविधान और सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न फैसलों के खिलाफ है। उपराज्यपाल कार्यालय से सिसोदिया के पत्र पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।