
G20 Summit 2023 : नोएडा/ दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में आगामी 9 व 10 तारीख को आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से एक बड़ा स्टेटमेंट आया है। इसमें कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली लॉकडाउन या दिल्ली बंद की अफवाह फैलाकर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) को लेकर दिल्ली लॉकडाउन या बंद की स्थिति में नहीं है, सभी सुविधाओं के लिए पूरी दिल्ली खुली है।
दरअसल, आपको बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया अन्य इंटरनेट प्लेटफार्म पर यह सूचना प्रसारित की जा रही है कि दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। कुछ लोगों यह भी प्रसारित किया जा रहा है कि तीन दिन के लिए दिल्ली बंद रहेगी। इस सूचना को कोरी अफवाह मानते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से गुरुवार को एक बड़ा बयान जारी किया गया है। इस बाबत दिल्ली पुलिस की ओर से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि है कि '8 से 10 सितंबर 2023 तक के दौरान दिल्ली लॉकडाउन या बंद की स्थिति में नहीं है।' यह भी कहा गया है कि 'कृपया ध्यान दें आपकी सभी सुविधाओं के लिए दिल्ली खुली है। जी20 यातायात नियम और आवाजाही प्रतिबंध केवल नई दिल्ली जिले के कुछ मार्गों पर ही लागू है।'
दिल्ली पुलिस की ओर से अपील की गई है कि 'भ्रम से बचे तथा दिल्ली मेट्रो रेल द्वारा बिना किसी प्रतिबंध के सुगम यात्रा करेें। अफवाहों पर ध्यान न दें।'
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने चेतना मंच को बताया कि, सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और स्थानीय सिटी बसें जैसे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसें और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) बसों को मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे) मेरो रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर दिनांक 07 और 08.09.2023 की मध्यरात्रि से 10.09.2023 की मध्यरात्रि तक चलने की अनुमति नहीं दी जाएंगी। नई दिल्ली जिले के संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 08.09.2023 को प्रातः 0500 बजे से 10.09.2023 की मध्यरात्रि तक “नियंत्रित क्षेत्र-1" माना जाएगा।
G-20 Traffic Advisory : दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे, ये रहा पूरा रूट चार्ट
इसके अलावा, निम्नलिखित सड़कों और जंक्शनों को दिनांक 09.09.2023 और 10.09.2023 की मध्यरात्रि से 10.09.2023 को 1400 बजे तक "नियंत्रित क्षेत्र ॥" माना जाएगा।
डब्ल्यू-प्वाइंट, ए-प्वाइंट, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग (नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड तक), बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से गुरु नानक चौक तक), चमन लाल मार्ग (गुरु नानक चौक से तुर्कमान गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से बहादुर शाह जफर मार्ग तक), महाराजा रणजीत सिंह मार्ग (बाराखमा- टॉल्स्टॉय क्रॉसिंग से चमन लाल मार्ग पर गुरु नानक चौक तक ), महात्मा गांधी मार्ग (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टी-प्वाइंट से कश्मीरी गेट तक), आईपी फ्लाईओवर, शांति वन चौक, हनुमान सेतु आईएसबीटी कश्मीरी गेट और सलीमगढ़ बाईपास।
दिनांक 10.09.2023 को प्रातः 0500 बजे से 1300 बजे तक, नियंत्रित जोन ॥ में यातायात विनियमों के परिणामस्वरूप निम्नलिखित स्थानों के लिए पहुंच सीमित होगी:
क. अजमेरी गेट की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, ख. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) रोड की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, ग. गीता कॉलोनी की ओर से शांति वन चौक घ. विकास मार्ग साइड से आईटीओ, ड. जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन मार्ग की ओर से राजघाट चौक च. मिंटो रोड की ओर से गुरु नानक चौक
दिल्ली पुलिस की ओर से लोगों की सुविधा के लिए एक व्हाटसएप नंबर 8750871493 भी जारी किया है। इस व्हाटसएस नंबर पर संपर्क करके सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा डॉयल 112 पर कॉल करके तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। G20 Summit 2023