
G20 Summit: विश्व के 20 देशों के विशिष्ठ संगठन जी20 का 18वां शिखर सम्मेलन 9 व 10 सितंबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा कुछ पाबंदियां लगाई गई है। ये पाबंदियां न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा और एनसीआर में भी लागू होगी। ये सभी पाबंदियां आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।
जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में तैयारियां की गई हैं। ऐसे में इस इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में परवर्तित कर दिया गया है। जिसके चलते ई मेट्रो स्टेशन, ऑफिस और सेवाएं बंद रहेगीं। हम आपको यहां वह सारी जानकारी देने वाले है। जिससे आप असुविधा से बच सकें।
9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात आम जनता, पुलिस कर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं तीन दिनों (8 से 10 सितंबर तक) के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी।
सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।
सुबह 6 बजे के बाद, सभी लाइनों पर पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।
8 से 10 सितंबर के दौरान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे।
9 और 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, शिक्षण संस्थान, बैंक और वित्तीय संस्थान अगले तीन दिन बंद रहेंगे।
धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ और भीकाजी कामा प्लेस को 'संवेदनशील क्षेत्र' घोषित किया गया है।
शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में क्लाउड किचन और डिलीवरी सेवाओं की इजाजत नहीं होगी।
नई दिल्ली इलाके में सिर्फ दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी।
आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को वैध नो एंट्री परमिशन के साथ दिल्ली में प्रवेश की इजाजत होगी।
विनियमित क्षेत्र में किराना स्टोर, ATM और मेडिकल स्टोर जैसी जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी।
राजधानी दिल्ली में कहीं भी यात्रा करने के लिए मेट्रो सेवाएं खुली रहेंगी। लेकिन कुछ स्टेशनों पर हल्के प्रतिबंध देखने को मिल सकते हैं।
अगर आपको सेंट्रल दिल्ली के किसी भी इलाके में जाना है तो पहले से योजना बनाकर मेट्रो का विकल्प चुनें। प्रगति मैदान (सुप्रीम कोर्ट) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।
इंडिया गेट या कर्तव्य पथ क्षेत्र में पैदल चलने, पिकनिक या साइकिल चलाने से बचें। कंट्रोल जोन में केवल नई दिल्ली और एनडीएमसी को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली जिले के नियंत्रित क्षेत्र के सभी थिएटर और रेस्तरां बंद रहेंगे।
नियंत्रित क्षेत्र में कारों और साइकिलों समेत वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
जिन लोगों ने नई दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो एयरपोर्ट या या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा की अनुमति होगी।
9 सितंबर को सुबह 5 बजे से 10 सितंबर को 11।59 बजे तक किसी भी तीन सीटों वाले ऑटो रिक्शा और टैक्सियों को नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने या चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नियंत्रित जोन (जिला नई दिल्ली और एनडीएमसी) को छोड़कर पूरी दिल्ली में ओला-उबर कैब सेवाएं चलेंगी। लोकल ट्रेन सेवाएं, जैसे- हरियाणा-दिल्ली लोकल ट्रेन चलती रहेंगी।
ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली के मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर से कोई भी माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और इंटर स्टेट सिटी बसों को आवगमन पर प्रतिबंध रहेगा।
नियंत्रित जोन-2 में 10 सितंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन स्थानों तक जाने के लिए सड़क मार्ग प्रभावित रहेगा।
नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, मजनू का टीला एम्स चौक से रिंग रोड, धौला कुआं, रिंग रोड, बरार स्क्वायर, नारायणा फ्लाईओवर, राजौरी गार्डन जंक्शन, रिंग रोड, पंजाबी बाग जंक्शन, रिंग रोड, आजादपुर चौक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर सन डायल/डीएनडी फ्लाईओवर, रिंग रोड, आश्रम चौक, मूलचंद अंडरपास, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, रिंग रोड, बरार स्क्वायर, नारायणा फ्लाईओवर युधिष्ठिर सेतु से रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़ा, माल रोड, आजादपुर चौक, रिंग रोड, लाला जगत नारायण मार्ग8 सितंबर को नई दिल्ली जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे। बाकी दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे। चूंकि, 9 सितंबर को शनिवार और 10 सितंबर को रविवार है तो इन दोनों दिन हर जगह बैंक बंद रहेंगे।
स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने कहा कि, लोगों को मैपल्स मैपमायइंडिया ऐप का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। जो एक स्वदेशी नेविगेशन एप्लिकेशन है ताकि लोगों के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाए। G20 Summit