Greater Noida News : विवाद के दौरान मारपीट मकान मालिक व किरायेदार गिरफ्तार
Noida Crime News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:39 AM
Greater Noida News : घरबरा गांव में मकान खाली कराने को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच वाद विवाद हो गया। वाद विवाद के दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Greater Noida News :
मूल रूप से चंपारण बिहार का रहने वाला तबरेज आलम पुत्र नाजिर हुसैन घरबरा गांव में सत्यवादी पुत्र धनपाल के मकान में किराए पर रह रहा था। तबरेज आलम के चाल चलन को देखकर सत्यवादी ने उसे कुछ दिन पूर्व मकान खाली करने को कह दिया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी उसने मकान खाली नहीं किया। सत्यवादी ने जब उससे मकान खाली करने को कहा तो वह वाद विवाद और गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। सत्यवादी ने इसकी सूचना थाना इकोटेक 1 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है।