
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर नई दिल्ली स्थित वाईएमसीए में महिलाओं की महफिल जमी। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली अनेकों महिलाओं को सम्मानित किया गया। एनसीडब्ल्यूडीसी (NCWDC) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला समाजसेविकाओं को सम्मानित किया गया।
एनसीडब्ल्यूडीसी (NCWDC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बिरेन देव के नेतृत्व में इस समारोह में मुख्य अतिथि तीन दशक तक दूरदर्शन की एंकर रही सलमा सुल्तान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना होगा जिससे वो हर क्षेत्र में आगे आएं। उन्होंने एनसीडब्ल्यूडीसी की उपाध्यक्ष डॉ. नरेश मुदगल की भी इस तरह के सफल और महिलाओं के सम्मान और रोजगारपरक जैसे सकारात्मक कार्यक्रम करने की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
समारोह में अपने अपने क्षेत्र में महारत हासिल रखने वाली, जानी मानी टैरोट रीडर तारा मल्होत्रा, नव दृष्टि की संपादक नीतू सिंघल, अंशु शर्मा, अंजू हांडा, रेखा गुप्ता, अलका सिंह, रचना कालरा, जैस्मिन सैनी, अलकनंदा आदि ने हिस्सा लिया।