Latest News Ghaziabad : मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले वहशी को मिली सजा-ए-मौत
Latest News Ghaziabad: The rapist who raped and murdered an innocent girl got death sentence
भारत
चेतना मंच
04 Feb 2023 08:07 PM
Latest News Ghaziabad: चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर और मुंह में डायपर ठूंसकर हत्या के दोषी वहशी दरिंदे को अदालत ने सजा ए मौत सुनाई है।
Latest News Ghaziabad
विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट की अदालत ने बच्ची के साथ वहशीपन की सारी हदें पार करने वाले 20 वर्षीय सोनू गुप्ता को फांसी की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरावा ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र की कालोनी में राजमिस्त्री परिवार के साथ रहते हैं। घटना दिनांक 1 दिसंबर 2022 की है। एक दिसंबर को बच्ची को उसकी दादी लगभग दोपहर 1:00 बजे स्कूल से लेकर आई थी,परिवार के लोग घर के अंदर खाना खा रहे थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी सोनू गुप्ता ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण कर लिया। सिटी फॉरेस्ट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या करते वक्त बच्ची की आवाज बंद करने के लिए पास में ही पोट्टी से सने डायपर को उठाकर बच्ची के मुंह में ठूंस दिया था। बच्ची की लाश हत्या के बाद वहीं छुपा दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सिटी फारेस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपित की पहचान नंदग्राम के रहने वाले सोनू गुप्ता के रूप में हुई।
मामले में कुल 16 गवाह पेश किए गए। मामले में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। मामले की अंतिम सुनवाई पोक्सो कोर्ट अदालत में हुई। सोनू गुप्ता को सजा दिलाने में पुलिस द्वारा दिए गए साक्ष्य अहम रहे।
दिल्ली एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।