प्रेमिका के अबॉर्शन नहीं कराने पर प्रेमी ने की हैवानियत
दिल्ली
RP Raghuvanshi
14 Jan 2024 08:10 PM
New Delhi News : भारत की राजधानी पूर्वी दिल्ली स्थित मयूर विहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक प्रेमी ने अपनी 19 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया है। दरअसल आरोपी प्रेमी चाहता था, कि युवती अपना अबॉर्शन करा ले। लेकिन युवती इसके लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
New Delhi News
घटना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके की है। जहां बीते गुरुवार के दिन एक प्रेमी ने अपनी 19 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी पर आरोप है कि वो चाहता था कि प्रेमिका अपना गर्भपात करवा ले जिसके लिए वो बिल्कुल भी राजी नहीं थी। जिसके कारण गुस्साए प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका पर पेचकस और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया।
जिन्दगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है पीड़िता
आरोपी प्रेमी की पहचान योगेश डेढ़ा के रूप मे की गई है। जानकारी के अनुसार गर्भवती युवती एक आयुर्वेद क्लिनिक में काम करती है। जो बृहस्पतिवार की सुबह चिल्ला गांव में दमकल सेवा कार्यालय के पास ज़मीन पर खून से लथपथ पाई गई थी। पुलिस का कहना है कि दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में 19 वर्षीय पीड़िता अपनी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है, और उसे अस्पताल में वेंटिलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) पर रखा गया है।
प्रेमिका को घटनास्थल पर छोड़ गया था प्रेमी
पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी प्रेमी योगेश डेढ़ा चिल्ला गांव का निवासी है। जो अपनी प्रेमिका को घटनास्थल पर मरा हुआ समझकर छोड़ गया था। वहीं बीते शनिवार को आरोपी योगेश को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
एक ही इलाके के निवासी हैं प्रेमी-प्रेमिका
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने इस मामले को लेकर कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही इलाके में रहते थे। जो कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते थे। जांच के दौरान सामने आया कि पिछले तीन सालों से दोनों रिश्ते में थे। लेकिन जब युवती ने आरोपी योगेश को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका को कुछ गोलियां देता था। जिससे युवती का गर्भपात हो सकता था, साथ ही पीड़ित युवती पर गर्भपात के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी योगेश की अबॉर्शन कराने वाली बात से सख्त इनकार कर दिया था। जिसके बाद नाराज आरोपी प्रेमी ने एक प्लान बनाया और प्रेमिका से मिलने के लिए कहा। प्रेमिका अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास आरोपी प्रेमी से मिलने गई थी। मौका मिलते ही आरोपी योगेश ने गर्भवती प्रेमिका पर पेचकस और ब्लेड से जानलेवा हमला किया कर दिया।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।