नोएडा में राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन, 10 राज्यों के पतंगबाजों ने लिया हिस्सा
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:38 PM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:38 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर इन दिनों खूब चर्चाओं में बना हुआ है। नोएडा शहर का चर्चाओं में बने रहने का कारण है आए दिन नोएडा में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना। ऐसे में नोएडा शहर एक बार फिर से खूब चर्चाएं बटोर रहा है। दरअसल नोएडा के सेक्टर-33 स्थित हेलीपैड पार्क में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई नामी अधिकारी मौजूद रहें।
फीता काटकर पतंग उड़ाते दिखें डॉ. लोकेश एम.
नोएडा में काइट फेडरेशन ऑफ इंडिया और थलुरुया हॉस्पिटैलिटी के साथ साझेदारी में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. के साथ एसीओ संजय खत्री, डीजीएम विजय रावल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने पहले फीता काटा और फिर पतंग की डोर थामकर पतंग उड़ाते दिखे।
सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने क्या कहा?
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने इस अवसर पर कहा कि, राष्ट्रीय पतंग महोत्सव सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन मात्र नहीं है। यह सामुदायिक भावना का निर्माण करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है और सभी उम्र के प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करता है। यह कार्यक्रम मनोरंजक गतिविधियों का समर्थन करने और लोगों को एक साथ लाने वाली सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए नोएडा के समर्पण को दर्शाता है।
पतंग प्रेमियों की उमड़ी भीड़
नोएडा में हो रहे इस पतंग महोत्सव में भारत के दस राज्यों- केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ से पतंगबाजों ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव में पतंगबाजी की समृद्ध परंपराएं देखने को मिलीं। कार्यक्रम में देश के 20 से अधिक प्रमुख पतंगबाजों ने आसमान में उड़ान भरी और रंग-बिरंगी और कल्पनाशील पतंगों की एक श्रृंखला के साथ एक खूबसूरत नजारा पेश किया। अगर आप भी इस महोत्यव में शामिल होना चाहते हैं तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेक्टर 34 के ग्राउंड में जा सकते हैं। Noida News