किसानों को रोकने की पूरी तैयारी में पुलिस, बिल्डिंग मेटिरियल से की सड़कें बंद
Kisan Andolan Chetna Manch
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2024 10:46 PM
Farmer Protest : किसान आंदोलन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसे रोकने के लिए दिल्ली के साथ - साथ हरियाणा और पंजाब की पुलिस लगी हुई है। इसके साथ ही आंदोलन को रोकने के लिए दिल्ली जाने वाले सभी बोर्डरों को सील कर दिया गया है। इन सभी का सीधा प्रभाव राजधानी की ओर जाने वाली जनता पर पड़ रहा है। हर दिन उन्हें लंबे - लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जहां पहले लोगों को पैदल बोर्डर पार करने की इजाजत दी गई थी, उसपर भी रोक लगा दी गई है। इसी बीच बॉर्डरों पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से कड़े इंताजाम किए जा रहे हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने की तैयारी पूरी
किसानों को रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कंटीले तार के साथ बिल्डिंग मेटिरियल की मदद ली है। जिससे उन्होंने रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही सर्विस लेन पर सीमेंट के बैरिकेड, MCD की गाड़ी, पुरानी पुलिस की बस जो खराब हो चुकी है। इन सभी की मदद से मजबूत घेरा बनाया जा रहा है, जिससे किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
[caption id="attachment_143403" align="aligncenter" width="525"] Kisan Andolan[/caption]
लोगों के लिए खोली गई 50% सड़क
इसके साथ ही ऊपर 4 लेन में ट्रैफिक जाम न लगे, इसके लिए 50% रोड को खोला गया है। तैयारी चारों लेन पर पूरी है। इसके अलावा अगर किसानों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है, तो पुलिस NH-9 को चंद मिनटों में बैरिकेड लगा कर बंद कर सकती है ।
https://www.youtube.com/shorts/iIB6zq64kBA
बैरिकेड के काम में लगे मजदूर
वहीं गाजीपुर को बंद करने के लिए बैरिकेड पर मजदूरों की ओर से काम किया जा रहा है। जब हमारे संवाददाता ने मजदूरों से बात की तो उन्होंने बताया कि सभी मजदूर पिछले कई दिनों से दिन-रात एक कर के बैरिकेड को मोटे रौड की पत्ती से जोड़ रहे हैं। जिससे किसानों की तरफ से उन्हें अलग न किया जा सके। और पुलिस वाले उन्हें वहीं रोक सकें। Farmer Protest
[caption id="attachment_143404" align="aligncenter" width="700"] Kisan Andolan Gazipur[/caption]
ऑटों वालों को हो रही परेशानियां
फिलहाल किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और मीडिया की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बॉर्डर के आस-पास रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब हमारे संवाददाता ने वहां के ऑटों वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसानों के आंदोलन के चलते कई तरह की परेशानी हो रही है। जहां पहले उन्हें कई सारी सवारियां बॉर्डर के पास से मिल जाती थी। वहीं अब एक-दो सवारी भी मिल पाना मुश्किल हो रहा है।
पूरी जानकारी के लिए यह वीडियो देखें -
https://www.youtube.com/shorts/iIB6zq64kBA