
Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट समाप्त हो चुका है और अब व डाक्टरों की निगरानी में रहेगा। आपको बता दें कि आफताब पहले ही श्रद्धा की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर चुका है।
आपको बता दें कि गुरुवार को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट हुआ। अफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट में अंबेडकर अस्पताल के 2 डॉक्टर थे, जिसमे एनेस्थीसिया के डॉक्टर नवीन और एक जूनियर डॉक्टर थे। इसके अलावा फोरेंसिक साइंस लैब की टीम से एक साइकोलॉजिस्ट और दो फोटो एक्सपर्ट शामिल रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, आफताब के नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी भी हुई है।
दिल्ली पुलिस ने आफताब की नई गर्लफ्रेंड से पूछताछ की है। उसने कहा कि श्रद्धा के मर्डर या उसके टुकड़ों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। लड़की ने कहा कि जब वह आफताब से मिलने उसके घर आती थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि आफताब ने इसी घर में श्रद्धा की लाश के टुकड़े रखे थे।
आपको बता दें कि बता दें कि आफताब की नई गर्लफ्रेंड पेशे से मनोवैज्ञानिक थी। आफताब ने उसे श्रद्धा की अंगूठी भी गिफ्ट की थी, जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। आरोपी आफताब पूनावाला कई डेटिंग ऐप के जरिए 10-15 लड़कियों के कॉन्टैक्ट में था।
आफताब पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
पॉलीग्राफ़ टेस्ट करने वाले फोरेंसिक अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की है. सूत्रों के अनुसार आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस भी नहीं है।