Big Breaking : नोएडा से चला टेंपो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा
Uttarakhand News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:10 AM
Uttarakhand News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें 26 यात्री सवार थे। वाहन नोएडा से चोपता जा रहा था। मौके पर राहत बचाव काम का जारी है। दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत होने की खबर है।
आईजी गढ़वाल का आया बयान
रेंज केएस नगन्यान (KS NARAYAN IG GARHWAL Range) ने बताया कि रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। वाहन नोएडा से चोपता जा रहा था। हादसे में आठ लोगों की मौत खबर है।
आपको बता दें कि इस घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। Uttarakhand News