दिल्ली मेट्रो में पापा की परियों ने खोया आपा, फिर चले चांटे
Viral Video
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:14 AM
Viral Video : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाता है जिसमें कभी पापा की परियों को तो कभी पापा के शेरों को एक-दूसरे से मारा-पीटी करते हुए देखा जाता है, तो कभी लड़ाई-झगड़े के अलावा प्यार के परिंदें एक-दूजे से चोंच लड़ाते हुए नजर आ जाते हैं। इस सब के बीच दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो (Delhi Metro Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो पापा की परियों को एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा जा सकता है।
Viral Video
हाल ही में Delhi Metro का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जो महिलाएं किसी बात को लेकर एक-दूसरे से बहस कर रही हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच की बहस विकराल रूप ले लेती है और फिर क्या था दोनों ने एक-दूसरे को मारना-पीटना शुरू कर दिया। दोनों महिलाओं को लड़ते हुए देखकर मेट्रो में मौजूद आस-पास के लोग डर से इधर-उधर भागने लगते हैं। अब दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह के सवाल दाग दिए हैं तो कई लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो..
[video width="360" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/06/07_jun_24_metro_1ne_512-1.mp4"][/video]
जमकर चले चांटे, नोंच डाले बाल
Delhi Metro में महिला यात्रियों के बीच जमकर मारपीट चल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दो महिलाओं में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो जाती है और थोड़ी देर बाद दोनों की बहस हाथापाई में तब्दील हो जाती है। जिसके बाद पापा की परियां न आव देखती है न ताव बस जमकर एक-दूसरे पर चांटे बरसाना शुरू कर देती है और जब इससे भी काम नहीं चलता तो वो एक-दूसरे का बाल पकड़कर नोंचने लगती है। वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि एक महिला ने दूसरी महिला के बाल बेहद जोर से पकड़ रखे हैं। वहीं दूसरी महिला ने पहली महिला का गला पूरी ताकत के साथ जकड़ा हुआ है। हालांकि अगल-बगल में मौजूद कुछ महिलाएं दोनों का गुस्सैल अंदाज देखकर इधर-उधर भागने लगती है तो कुछ महिलाएं मजे ले रही है लेकिन दोनों को किसी ने भी छुटाने की कोशिश नहीं की।