
Delhi News / नई दिल्ली (चेतना मंच)। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तर भारत की काउंसिल का 7वां बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स समारोह होटल ललित में आयोजित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में केंद्रीय मंत्री सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार नितिन गडकरी ने यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी को ‘सामुदायिक सेवा और सामाजिक चिकित्सा’ के तहत पुरस्कृत किया गया।
यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के चैयरमैन डॉ. पी. एन. अरोड़ा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। डॉ पी एन अरोड़ा ने इसे बहुत ही हर्ष का विषय बताया और कहा कि इस पुरस्कार को प्राप्त कर समाज के प्रति समर्पण एवं सेवा का भाव और मजबूत हुआ है और हम नई ऊर्जा से समाज की सेवा में अग्रसर होंगे।