
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘स्ट्रीट फाइटर’ का आधिकारिक पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच दोनों पैदा कर रहा है। विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस, परफेक्ट एक्शन और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। वे हर मुश्किल एक्शन सीन्स को खुद अंजाम देते हैं, यही कारण है कि उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब यह साहस और परफॉर्मेंस हॉलीवुड के बड़े पर्दे पर भी दिखाई देगी। Vidyut Jammwal Hollywood Debut
इस फिल्म में विद्युत जामवाल धालसिम के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार पॉपुलर वीडियो गेम श्रृंखला स्ट्रीट फाइटर से लिया गया है। धालसिम एक योगी है, जिसे आग उगलने की क्षमता हासिल है और जो अपने परिवार की रक्षा के लिए लड़ता है। फिल्म का निर्माण स्टूडियो लीजेंडरी कर रहा है और इसे 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है: "विद्युत जामवाल धालसिम। स्ट्रीट फाइटर मूवी – केवल सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर, 2026।
‘स्ट्रीट फाइटर’ श्रृंखला की शुरुआत जापानी वीडियो गेम कंपनी कैपकॉम ने 1987 में की थी। यह गेम्स ग्लोबल फाइटिंग टूर्नामेंट पर आधारित हैं, जिसमें मार्शल कलाकारों की एक कास्ट खलनायक एम. बाइसन के नेतृत्व में मुकाबले करती है। गेम की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया भर में इसके 55 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस हॉलीवुड फिल्म का निर्देशन जापानी फिल्म निर्माता किताओ सकुराई कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत के अलावा एंड्रयू कोजी, नूह सेंटीनो, कैलिना लियांग, डेविड डस्टमलचियन, कोडी रोड्स और जेसन मोमोआ भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। Vidyut Jammwal Hollywood Debut