Ankita Lokhande के पति Vicky Jain का एक्टिंग डेब्यू, जानिए किस शो में नजर आएगी जोड़ी
अंकिता लोखंडे के पति का एक्टिंग डेब्यू
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:52 AM
Ankita Lokhande - अंकिता जो कि एक टीवी एक्ट्रेस हैं, उनके लिए ये शो शायद कोई मुश्किल काम नहीं होगा, पर बिजनेसमैन विक्की के लिए, यह उनका पहला शो होगा। वही अगर बात करे विक्की की तो कारोबार की दुनिया में उन्होंने कामयाबी का स्वाद जरूर चखा होगा, पर पर्दे पर वे खुद को कैसे संभालेंगे ये देखने में सबको मजा आयेगा।
Vicky Jain का एक्टिंग डेब्यू।
दरअसल टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) के फैंस के लिए गुडन्यूज है। अब तक पर्दे पर सिर्फ अंकिता को देखने वाले अब उनके पति विक्की को भी स्क्रीन पर देख सकेंगे। जी हां, आपने सही पढ़ा विक्की जैन बहुत जल्द एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। वही अंकिता ने इस शो का प्रोमो शेयर कर विक्की का कैमरे की दुनिया में स्वागत किया है। और जिस शो का नाम है स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi TV Show)।
आपको बता दे की शनिवार को शो का प्रीमियर होगा। वही प्रोमो के साथ अंकिता ने लिखा की - 'पता नहीं था कि तुम भी एक्टिंग कर सकते हो, लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया में स्वागत है तुम्हारा मेरे बेबी, मुझे विश्वास है कि एक-दूसरे के साथ वाले इस सफर को हम एंजॉय करेंगे और खूबसूरत यादें समेटेंगे जो हमारे साथ हमेशा रहेगी। इसी के साथ अंकिता ने शो के चैनल और टाइमिंग की भी जानकारी दी। वही स्मार्ट जोड़ी नाम का यह शो शनिवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।