आखिर कौन सी बात कर रही है अंकिता और विक्की के रिश्ते को खराब
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:53 AM
Big Boss 17 : अंकिता लोखंडे ने बिग-बॉस शो में पति विक्की जैन की जिन्दगी से हमेशा के लिए चले जाने को कह दिया है। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिससे परेशान होकर अंकिता लोखंडे ने नेशनल टेलीविजन में कह दी ये बड़ी बात। बिग बॉस कलर्स टी.वी का एक बेहद पॉपुलर और पसंदीदा शो है। जिसके लाखों फैन्स हैं। जो बड़े ही ध्यान से शो को देखते हैं, और फॉलो भी करते हैं। बिग बॉस शो का एक अपना ही अलग फैन बेस है। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस शो में नए-नए चेहरे देखने को मिले है। जिनमें से बेहद जाना-माना चेहरा अंकिता लोखंडे का है। बिग बॉस के घर अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन संग आई हैं।
Big Boss 17
दर्शकों को शुरुआती दिनों में नील और ऐश्वर्या शर्मा से ज्यादा अंकिता और विक्की की जोड़ी पसंद आती थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए वैसे-वैसे अंकिता और विक्की का रिश्ता फीका पड़ने लगा। आज-कल आए दिन शो में दोनों की तू-तू, मैं-मैं होती रहती है। ऐसे में दोनों के बीच एक और लड़ाई हो गई है। जिससे परेशान अंकिता ने विक्की जैन की जिन्दगी से हमेशा के लिए चले जाने को कह दिया। उनका कहना है कि, “विक्की को मुझसे दिक्कत हो गई है, मैं इसे रीलीज करना चाहती हूं। वो मुझसे बहुत परेशान था, मुझे नहीं पता था वो मेरे साथ इतना दुःखी है”। आइए जानते हैं इन दोनों के रिश्ते आखिर कैसे खराब हुए हैं और इसके पीछे क्या वजह है।
अंकिता को विक्की से सपोर्ट न मिलना
जब बिग बॉस के घर विक्की जैन की एंट्री हुई थी। तब उन्हें घर के सभी कंटेस्टेंट से मास्टर माइंड का टैग मिला था। विक्की सभी घरवालों को अपने साथ लेकर खेलते हुए नजर आ रहे थे। जिसके दौरान वो पत्नी अंकिता को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। जिससे नाराज हुई अंकिता ने इस बात को पूरे शो में चिल्ला-चिल्लाकर बताई है। वहीं कई बार वो पति विक्की की शिकायत भी करती हुई नजर आई है, कि वो उन्हें बिल्कुल भी समय नहीं देते हैं। जिसकी वजह से घर के बाहर विक्की जैन की इमेज बेहद खराब हो गई है।
विक्की का गेम बिगाड़ती नज़र आई अंकिता
इन दिनों बिग-बॉस के घर अंकिता लोखंडे पति विक्की को हर बात के लिए टोकती हुई नज़र आ रही हैं। विक्की जब-जब गेम में अपना दिमाग लगाते थे, तो अक्सर बिग-बॉस विक्की के प्लान पर पानी फेर देते थे। लेकिन इन दिनों अंकिता ऐसा करती हुई नजर आ रही हैं। जिससे अंजान अंकिता लगातार पति विक्की जैन का गेम खराब करती हुई नज़र आ रही हैं।
Big Boss 17
अंकिता की बढ़ती गलतफहमियां
बिग-बॉस के घर कई दिनों से अंकिता की गलतफहमियाँ लगातार बढ़ती हुई नज़र आ रही है। यदि विक्की किसी लड़की से बात करते हैं, तो अंकिता को यह बिल्कुल भी पसन्द नहीं आता। अक्सर अंकिता, विक्की को मनारा, ईशा या फिर आयशा के सामने कुछ न कुछ कड़वी बात कहती हुई दिख ही जाती हैं। अंकिता की यह आदत दोनों के बीच की बढ़ती दूरी की सबसे बड़ी वजह है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।