ग्रैंड फिनाले का हुआ आगाज, आखिर किसके घर सजेगी बिग बॉस 17 की ट्रॉफी?
Big Boss-17
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 PM
Big Boss-17 : आखिर लम्बे समय के इंतजार के बाद बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आ ही गया। आज (रविवार) बिग बॉस के 17वें सीजन को भी अपना एक और विनर मिल जाएगा। जिस विनर का बिग बॉस के फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं।
Big Boss-17
बिग बॉस 17 के पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि टॉप 5 कन्टेस्टंट मुन्नवर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखण्डे और अरूण को खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ था, और साथ टॉप 5 कन्टेस्टंट को फीडबैक देने के लिए बाहर से कुछ सेलिब्रिटी भी आए थे। काफी मशक्कत के बाद ये कन्टेस्टंट बिग बॉस सीजन 17 के ग्रैंड फिनाले तक पहुंच ही गए। आज बिग बॉस 17 के आखिरी दिन में बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। खासकर बिग बॉस 17 के विनर को देखना सबसे दिलचस्प होगा।
सलमान ग्रैंड फिनाले में लगाएंगे चार चांद
सलमान खान के रियलिटी शो के 17वें सीजन को खत्म होने के लिए बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में बिग बॉस के फैंस का लम्बा इंतजार खत्म होने वाला है। कन्टेस्टन्ट के साथ-साथ फैंस भी बेहद एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं, कि आखिर बिग बॉस के 17वें सीजन का विनर कौन होगा। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का इंतेजार सभी लोगों को होता है। ऐसे में आज की रात बेहद धमाकेदार होने वाली है। आज यानि 28 जनवरी के दिन बिग बॉस के होस्ट सलमान खान अपनी होस्टिंग से शो में अपना जलवा बिखेरने के साथ-साथ ग्रैंड फिनाले में चार चांद भी लगाने वाले हैं।
कैसी होगी शाम?
आज की शाम बेहद अलग और खास होने वाली है। क्योंकि आज आप शाम 6 बजे से ही शो की शुरूआत होते देखेंगे। जहां ईशा से लेकर अंकिता तक बिग बॉस के घर में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेस देती हुई नज़र आयेंगी। हर रोज की तरह आज शाम की शुरूआत किसी की लड़ाई या फिर जुगलबंदी के साथ शुरू नहीं होगी। बल्कि आज की शाम सभी घरवालों के ठुमकों के साथ शुरू होने वाली है। जो देखने में सचमुच बेहद यादगार और शानदार होने वाली है।
क्या फारूकी बन पाएंगे शो के विनर?
काफी उतार-चढ़ाव के बाद आखिर मुन्नवर फारूकी बिग बॉस शो के आखिरी पड़ाव पर आ ही गए हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है, कि क्या बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे फारूकी? यह सवाल एक नहीं बल्कि लाखों जनता के दिल में उठ रहा होगा। रिपोर्टस की मानें तो वोटों के हिसाब से मुन्नवर फारूकी पहले स्थान पर बने हुए हैं। अब देखना यह होगा कि फारूकी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।