Bigg Boss 15- रियलिटी शो बिग बॉस से एक ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है। खबरों की माने तो शो के कंटेस्टेंट जय भानुशाली (Jay Bhanushali) का सफर बिग बॉस के घर में अब खत्म होने वाला है।
जैसा कि आप सभी जानते है इस हफ्ते वीकेंड के वार में हुई प्रेस कांफ्रेंस में मीडियाकर्मियों ने घर में मौजूद सदस्यों में से टॉप फाइव कंटेस्टेंट का चुनाव किया था। मीडिया द्वारा चुने गए टॉप फाइव कंटेस्टेंट में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), करण कुंद्रा (Karan Kundra), तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) का नाम शामिल है।
इसके बाद था खबर सामने आ रही थी कि बाकी बचे सदस्य धीरे धीरे शो से बाहर हो जायेंगे। इस प्रक्रिया की शुरुआत एक टास्क से हुई, जिसके बाद सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) को घर से बेघर किया गया। सिंबा नागपाल के घर से बेघर होने के बाद बचे सदस्य उमर रियाज (Umar Riyaz), विशाल कोटियन (Vishal Kotian), राजीव अदतिया (Rajiv Adatia), नेहा भसीन (Neha Bhaseen) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के लिए वोटिंग लाइन खोली गई थी।
अब खबर आ रही वोटिंग पोल में सबसे नीचे रहने वाले सदस्य नेहा भसीन और जय भानुशाली में से किसी एक सदस्य का बिग बॉस का सफर अब खत्म हो जाएगा। खबरों की माने तो घर से बेघर होने वाले अगले सदस्य जय भानुशाली (Jay Bhanushali) है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।