Bigg Boss 17 : एक्स कांटेस्टेंट्स ने लगाई ईशा की क्लास, क्या सना के साथ है विकी का कोई खास कनेक्शन?
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2023 05:48 PM
Bigg Boss 17 के घर में पक रही खिचड़ी में अब एक्स कांटेस्टेंट ने भी बढ़ चढ़कर इंट्रेस्ट लेना शुरू कर दिया है। फैंस के साथ-साथ अब ये पुराने बिग बॉस प्रतियोगी सीजन 17 के न केवल अच्छे खिलाड़ियों को जमकर बाहर से सपोर्ट कर रहें हैं बल्कि कुछ सदस्यों की क्लास भी लगा रहें हैं। कुछ ऐसा ही बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर देखने को मिला।
आइये जानते हैं कौन है किसका सपोर्टिव...
Bigg Boss 17
दरअसल वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने खानजादी को फटकार लगाई थीं। इस दौरान खानजादी के वालंटियरी एग्जिट के बारे में भी चर्चा हुई लेकिन इस विषय पर सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी है। इसी बीच ईशा ने खानजादी पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। बस फिर क्या था... बाहर बैठे एक्स कांटेस्टेंट देवोलीना और काम्या पंजाबी ने ईशा के इस स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।
काम्या ने ईशा को समझाते हुए यह भी कहा कि सलमान सर ने यहाँ खानजादी को झूठा बोला है बल्कि यह कहा है कि उन्हें इस तरह की कोई रिपोर्ट नहीं मिली और दोनों बातों में एक फर्क है...
क्या सना के प्यार में हैं अंकिता के हस्बैंड विक्की?
वहीं घर (Bigg Boss 17) में कुछ दिनों से एक नयी कहानी भी सुनने और देखने को मिल रही। एक बातचीत के दौरान सना का हाथ पकड़ने को लेकर सलमान खान ने भी अंकिता लोखंडे को आगाह किया। इसके बाद से लगातार यह रयूमर्स आ रही हैं कि विक्की और सना शायद एक दूसरे को पसंद करते हैं।
मुन्नवर ने किया विकी से सीधा सवाल
इसी बीच नॉमिनेशन को लेकर हुई बातचीत में मुन्नवर ने विकी ने पूछा कि आपके पास सना को नॉमिनेट करने के ढेर सारे चान्सेस आते हैं पर फिर भी आप उन्हें नॉमिनेट नहीं करते हैं... कहीं आपको सना से सच में प्यार व्यार तो नहीं है गया है... वो अच्छी दिखती है.. डांस भी अच्छा करती है...मुन्नवर की इस बात पर विकी हँसते हुए कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
Bigg Boss 17
आपको बता दें कि विकी और सना रईस खान एक दूसरे को अपना बेहद अच्छा दोस्त मानते हैं और शो में काफी वक़्त एकसाथ बिताते हैं। विकी को अक्सर सना को गेम के बारे में समझाते हुए भी देखा गया है।