Mithun Chakraborty की माँ का निधन, शोक में डूबा फिल्म जगत
Actor lost his mother.
भारत
चेतना मंच
08 Jul 2023 12:55 AM
जाने-माने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty) की मां शांतिरानी चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty mother death) का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी हुई कई समस्याओं से पीड़ित थीं। उन्होंने कल, 6 जुलाई को अंतिम सांस ली। मिथुन के सबसे छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दादी मां के निधन की पुष्टि की। नमाशी ने आनंद बाजार पत्रिका से बात करते हुए कहा 'हां, खबर सच है, हमारी दादी इस दुनिया में नहीं रहीं।'
मिथुन की माँ का निधन
Mithun Chakraborty की मां शांतिरानी का लंबी बीमारी के बाद कल 6 जुलाई को निधन हो गया। मिथुन के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का 3 साल पहले लॉक डाउन के दौरान निधन हुआ था। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन फिलहाल बंगाली रियलिटी शो 'डांस बांग्ला डांस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसका 12वां सीजन चल रहा है। वह लगभग 1 दशक के बाद इस शो डांस बांग्ला डांस में वापस लौटे हैं।
Mithun Chakraborty
कई फेमस सिलेब्रिटीज और उनके फैंस ने ये समाचार सुनकर उनके प्रति शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। बॉलीवुड, टॉलीवुड से जुड़े लोगों, राजनेताओं के अलावा कई और क्षेत्रों से जुड़ी प्रसिद्ध हस्तियों ने भी मिथुन चक्रवर्ती के परिवार को हुए इस नुकसान पर अपना दुख और संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। बंगाली रियलिटी शो 'डांस बांग्ला डांस सीजन 12' से जुड़े लोगों ने भी इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
एक समय नक्सलवाद से प्रभावित थे मिथुन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता Mithun Chakraborty पर एक समय नक्सलवाद का प्रभाव था। लेकिन उनके भाई का करंट लगने के कारण युवावस्था में ही निधन हो गया। भाई की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। तब उन्होंने नक्सलवाद से किनारा कर लिया। फिर मिथुन ने अपने करियर बनाने के बारे में सोचना शुरू किया। एक्टिंग में रुचि जागने के कारण उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में दाखिला ले लिया। फिर शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्मों में खुद को स्थापित कर लिया।