Dilip Kumar- आज है दिलीप कुमार की पहली पुण्यतिथि, सायरा बानो ने यूं किया याद
भारत
चेतना मंच
07 Jul 2022 06:13 PM
बॉलीवुड- आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Death Anniversary) की पहली पुण्यतिथि है। 7 जुलाई साल 2021 को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। इनकी पुण्यतिथि के मौके पर इनकी पत्नी रह चुकी, अभिनेत्री सायरा बानो ने एक इमोशनल खत के जरिए इन्हें याद किया।
बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार (Actor Dilip Kumar) अपने समय के एक दिग्गज कलाकार थे। इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को मुग़ल-ए-आज़म, क्रांति, सौदागर और कर्मा जैसी कई बेमिसाल फिल्में। इनके एक्टिंग का अंदाज बिल्कुल अलग था।
इनके डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सायरा बानो ने इमोशनल होते हुए ईटाइम्स को एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि - "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि, मैंने यूसुफ के साथ 56 साल बिताए। पूरी दुनिया जानती है कि 12 साल की उम्र से मैं उन्हें प्यार करने लगी थी। मैं उनके सपने देखते हुए बड़ी हुई हूं। मेरे दिमाग में था कि वह इकलौते इंसान है, जो मेरे लिए परफेक्ट है। मैं जानती थी कि कई लड़कियां मिसेज दिलीप कुमार बनना चाहती थी। जिन्हें पीछे छोड़कर मैं सबसे आगे हुई। मैं उनका साथ पाकर बहुत खुश थी। लेकिन साथ ही यह भी जानती थी कि वह मुझ पर पूरा ध्यान नहीं देने वाले हैं। वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित और जुनूनी थे। वह अपनी जिंदगी में अन्य अभिनेताओं से अलग थे। उन्होंने देश के पहले सुपरस्टार के तौर पर जो पद हासिल किया था, उसके लिए उनके मन में सम्मान था। ऐसा कोई पल नहीं गुजरा है जब वह मेरी आंखों के सामने ना हो।"
98 साल की अवस्था में हुआ था दिलीप कुमार का निधन -
7 जुलाई 2021 को मुंबई के पीडी हिंदूजा नेशनल हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में दिलीप कुमार का निधन हुआ था। इस समय इनकी उम्र 98 साल थी।
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। 22 वर्ष की अवस्था में साल 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया। 50 और 60 के दशक के कई एवरग्रीन फिल्मों में दिलीप कुमार ने सदाबहार किरदार निभाए। साल 1966 में अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Saira Bano Marriage) ने खुद से 22 साल छोटी अभिनेत्री सायरा बानो के साथ शादी रचाई। सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार को अपना फेवरेट अभिनेता मानती थी।
आज भी दिलीप कुमार की चर्चा होते ही सायरा बानो उन्हें याद कर के काफी इमोशनल हो जाती है।