
Esha Deol and Bharat Takhtani Divorce : बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है। ईशा ने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए से दिया है। दोनों की तलाक की खबर सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 6 फरवरी को अपने पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है। लम्बे समय से ये दोनों कपल तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे अब दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक का खुलासा किया है। दोनों ने अपने तलाक की खबर को ऑफिशियल कर दिया है। हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत पुराना था लेकिन ऐसे अचानक तलाक का फैसला सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।