
Sharmin Segal : बड़े पर्दे पर राज करने वाली डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्में खूब तारीफ बटोरती है। बड़े पर्दे पर एक अलग ही कहानी गड़ने वाले संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है। संजय लीला की हालिया बेव सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज होने के बाद से ही चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। जहां कई लोग Heeramandi की खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं शो में सबसे अहम किरदार में नजर आ रही डायरेक्टर भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल (Sharmin Segal) को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 'हीरामंडी' में शर्मिन के काम को लेकर ट्रोलर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल (Farida Jalal), शर्मिन सेगल के सपोर्ट में उतरते हुए बड़ी बात कह दी है।