राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे फिल्मी सितारे,बिग बी पहुंचे अपने प्राईवेट जेट से
अयोध्या मे भगवान श्री राम के भव्य उद्घाटन समारोह मे बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे और फिल्मी हस्तियां पहुच गयी है
Film Stars In Ram Mandir
भारत
RP Raghuvanshi
22 Jan 2024 08:37 PM
Film Stars In Ram Mandir : अयोध्या मे भगवान श्री राम के भव्य उद्घाटन समारोह मे बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे और फिल्मी हस्तियां पहुच गयी है । सभी फिल्मी सितारे पारंपरिक परिधानो मे एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये।
22 जनवरी का दिन इतिहास मे सुनहरे अक्षरो मे लिखा जायेगा। पूरी अयोध्या नगरी भगवान श्री राम के जयकारे से गूंज उठी हैं । वही दूसरी तरफ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिये अमिताभ बच्चन,माधुरी दीक्षित ,रजनीकांत, अनुपम खेर, रणदीप हुड्डा समेत कई नामी फिल्मी सितारे अयोध्या पहुच गये है । वही अक्षय कुमार ने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से आना केंसिल कर दिया है।
सोनू निगम और शंकर महादेवन ने अपनी आवाज से बांधा समा:
वहा एक तरफ सोनू निगम और शंकर महादेवन ने भगवान के भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और समा बांध लिया।अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल ने राम भजन की प्रस्तुती की और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अमिताभ बच्चन और माधुरी पहुचें अपने प्राईवेट जेट से:Film Stars In Ram Mandir
वही अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित 22 जनवरी को अपने प्राईवेट जेट से अयोध्या पहुंचे। अमिताभ बच्चन को सफेद कर्ता पायजामा पहने एयरपोर्ट जाते देखा गया। जानी मानी अभिनेत्री कंगना राणावत भी शनिवार को अयोध्या पहुच गयी थी । जहां उन्होनें कई मंदिरो के दर्शन किये,हनुमानगढ़ी के दर्शन किये और झाडू भी लगायी। लाल और होल्डन रंग की रेशमी साड़ी में कंगना रनौत को हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाते देखा गया।
रणवीर और आलिया भी दिखे बहुत खूबसूरत:
इसके साथ ही अजय देवगन,हेमा मालिनी,दीपिका चिखलिया जैसे कई अन्य सितारों के आने की खबर हैं । बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अयोध्या रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।आलिया जहा पारंपरिक कपड़ों मे बहुत खूबसूरत लगी वही दूसरी तरफ रणवीर भी धोती कुर्ता मे बहुत ही स्मार्ट लगें।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।