एडवांस बुकिंग से दिखा ‘Jolly LLB 3’ का क्रेज़, क्या ओपनिंग कलेक्शन में बनेगा नया रिकॉर्ड?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:40 PM
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) की रिलीज़ को लेकर बढ़ा क्रेज़: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों का रिएक्शन काफी पॉज़िटिव रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में ‘जॉली एलएलबी 3’ ने एडवांस बुकिंग से अब तक करीब 62.58 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीट्स को जोड़कर यह आंकड़ा 1.99 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अभी रिलीज़ में तीन दिन बाकी हैं और माना जा रहा है कि यह कलेक्शन और भी बढ़ सकता है।
पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
इस सीरीज़ की शुरुआत 2013 में हुई थी।
जॉली एलएलबी (2013): अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। करीब 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 46 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था।
जॉली एलएलबी 2 (2017): अक्षय कुमार के साथ आई दूसरी किस्त ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 197 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया।
क्या ‘जॉली एलएलबी 3’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड?
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर यह साफ है कि दर्शक इस बार जॉली फ्रेंचाइज़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सबकी नज़रें इस पर टिकी हैं कि क्या ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने पहले दिन जॉली एलएलबी (3.05 करोड़) और जॉली एलएलबी 2 (13.20 करोड़) की ओपनिंग को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।
बिग बॉस 19: गौरव ने किया तान्या को एक्सपोज़, बोले- “पब्लिक से मजाक मत करो”