Kapil Sharma Birthday Special- कपिल शर्मा के जन्मदिन पर जानें उनके ज़मीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:01 PM
Kapil Sharma Birthday Special- कपिल शर्मा आज भले ही दुनिया को हंसा रहे हों, लेकिन इनकी लाइफ में एक ऐसा समय भी था जब इन पर दुखों के बादल छाए हुए थे। इनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि इनके पास अपने पिता के इलाज तक के पैसे नहीं थे और इसीलिए इन्होंने अपने पिता को खो दिया था। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने आज अपनी मेहनत से इतना नाम कमा लिया है कि कभी पैसों के लिए दर- दर की ठोकरें खाने वाले कपिल आज करोडों के मालिक बन गए हैं।
कपिल (Kapil Sharma) का जन्म 2 अप्रैल 1981 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। आज इनका 43वां जन्मदिन है। चलिए इस मौके पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ अहम बातें।
दुकानों पर कर चुके हैं मजदूरी
कपिल की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक न थी। पिता को तो वो खो चुके थे, उनके पास उनकी बहन की शादी करने के लिए पैसे नहीं थे। हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके थे कि इन्हें दुकानों पर छोटे- मोटे काम भी करने पड़ रहे थे। इसके बावजूद कपिल ने कभी हार नहीं मानी और मजदूरी के साथ वो थियेटर में भी काम किया करते थे।
बड़े कलाकारों की नकल करके बने बड़े
बचपन से ही ये बहुत चुलबुले और शरारती थे। इनके पिता एक हेड कांस्टेबल थे और इनकी माता एक साधारण हाउस वाइफ थी। परिवार की स्तिथि तो जो थी वो थी ही, लेकिन कपिल को हमेशा से ही लोगों को हंसाना बहुत पसंद था। वो टीवी के बड़े- बड़े कलाकारों की नकल किया करते थे और सभी को हंसाते थे। फिर क्या आज कपिल अपनी कलाकारी से दुनिया को हंसा रहे हैं और खूब नाम कमा रहे हैं।
Kapil Sharma Birthday Special-
छोटे पर्दे से शुरु किया करियर-
कपिल जब थियेटर करते थे तभी वो गुरप्रीत सिंह से मिले थे। गुरप्रीत इनकी प्रतिभा से अच्छे से वाकिफ थे। इन्होंने कपिल को टीवी शो में हिस्सा लेने को कहा था। इसके बाद कपिल ने 'The great Indian Laughter Challenge' में हिस्सा लिया। बस यहीं से कपिल छा गए। हर कोई उन्हें जानने लगा और घर- घर में उनके चर्चे होने लगे। फिर कपिल 'कॉमेडी सर्कस' में भी नज़र आए। बस फिर ये कॉमेडी के हीरो बन चुके थे। कपिल ने फिर बड़े पर्दे पर भी हाथ आजमाने की कोशिश की मगर कुछ फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने फिर 'द कपिल शर्मा शो' से फिर से कॉमेडी की दुनिया में वापसी की और आज कॉमेडी किंग के नाम से दुनियाभर में कपिल मशहूर हो चुके हैं। बता दें कि कपिल ने गिन्नी चतरथ से शादी की है और इनके दो बच्चे भी हैं।