Kenneth Mitchell : कैप्टन मार्वल फेम एक्टर का निधन, ALS की बीमारी से जूझ रहे थे
Kenneth Mitchell
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:23 AM
Kenneth Mitchell passes away: कैप्टन मार्वल फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड एक्टर केनेथ मिशेल का निधन हो गया है। उनकी उम्र 49 साल थी। खबरों के मुताबिक उनकी मौत रविवार 24 फरवरी को हुई। वह 'स्टार ट्रेक: डिस्कवरी' और 'कैप्टन मार्वल' जैसी फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग से सबके लिए में भसे हुए थे। वह एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस( Amyotrophic lateral sclerosis यानी ALS) जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में इंसान की मांसपेशिया कमोजर होने लगती है। जिसमें वो अपनी जंग हार गए।
5 साल पुरानी बीमारी ले गई जान
एक्टर के वेरिफाइड इंस्टाग्राम पोस्ट पर ये दुखद खबर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है, 'भारी मन और दुख के साथ आप सबको ये बताना पड़ रहा है कि एक शानदार पिता, अच्छा हसबैंड और भाई, अंकल, बेटा और दोस्त रहे Kenneth Alexander Mitchell अब नहीं रहे।' इस पोस्ट में बताया गया है कि केन करीब साढ़े 5 साल से ALS की बीमारी से जूझ रहे थे। इस पोस्ट में एक्टर के लिए लिखा गया है कि वो उन लोगों में से थे जो इस सिद्धांत पर चलते थे कि हर दिन एक खूबसूरत गिफ्ट की तरह है और हम कभी अकेले नहीं रहते। उनकी जिंदगी इस बात का उदाहरण है कि जब प्यार से भरे होते हैं जिंदकी कितनी पूरी लगती है।
इंडस्ट्री में शोक की लहर, लोग दे रहे श्रद्धांजलि
एक्टर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग लगातार उनके लिए दुख जता रहे हैं और उन्हें भरे हुए दिल से श्रद्धांजली दे रहे हैं। इंडस्ट्री से उनके अपनों ने लिखा है- आपको कभी भुलाया नहीं जा सकता, आप हमेशा प्रेरणा के तौर पर याद किए जाएंगे। Kenneth Mitchell passes away