मुगल-ए-आजम एक बार फिर देखने को हो जाइए तैयार,अंकिता लोखेण्डे बनी अनारकली
Laa Pila De Sharaab
भारत
चेतना मंच
30 Mar 2024 11:08 PM
Laa Pila De Sharaab : अंकिता लोखण्डे और विक्की जैन (Ankita Lokhande and Vicky Jain) अपनी निजी जिन्दगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। टेलीविजन का रियलिटी शो Bigg Boss 17 में अंकिता लोखण्डे और विक्की जैन एक साथ नजर आए थे जिसमें दोनों ने बहुत उतार-चढ़ाव आने के बाद भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोडा था। हालांकि दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे,लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्तों को संभाले रखा। दरअसल अंकिता लोखण्डे बेहद जल्द अपने बिजनेसमैन पति विक्की जैन के साथ एक एल्बम सॉन्ग में नजर आने वाली हैं।
गाने का फर्स्ट लुक आया सामने
टेलीविजन की दुनिया से छोटी सी शुरूआत करने वाली अभिनेत्री Ankita Lokhande आज एक बड़ा नाम बन चुकी है। शनिवार को अंकिता लोखण्डे ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपने अपकमिंग गाने का पहला पोस्टर शेयर किया है। अंकिता और विक्की के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो सॉन्ग का नाम 'ला पिला दे शराब' (Laa Pila De Sharaab) है। अंकिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो सॉन्ग का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 'ला पिला दे शराब' जल्द ही आपकी आत्मा को मोहित करने के लिए तैयार है।
मुगल-ए-आजम की यादें होगी तरोताजा
आपको बता दें कि 'ला पिला दे शराब' गाने के पोस्टर में अंकिता लोखेण्डे को अनारकली सूट पहने हुए देखा जा सकता है जबकि विक्की जैन पेैंट शर्ट पहनकर, हाथ में एक गिलास थामे हुए अंकिता की तरफ निहारते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का पोस्टर देखकर लगता है कि ये गाना दर्शकों को मुगल-ए-आजम फिल्म की याद दिलाने वाला है। हालांकि गाने के रिलीज डेट को लेकर अभी किसी तरह की अनांउसमेंट नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर देखकर लगता है कि बेहद जल्द यह गाना रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं फैंस अंकिता और विक्की का एक अलग ही लुक देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
'ला पिला दे शराब' किसने गाया
अपनी आवाज से गानों में जान डालकर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने 'ला पिला दे शराब' वीडियो सॉन्ग में अपनी आवाज दी है, जबकि गाने को मनन भारद्वाज (Manan Bhardwaj) द्वारा लिखा और कम्पोज किया गया है। Laa Pila De Sharaab गाने का पोस्टर देखकर लगता है कि जल्द ही विक्की और अंकिता धमाल मचाने वाले हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।