गौरी खान को नोटिस: मुश्किल में मिसेज SRK, ईडी ने इस वजह से भेजा बुलावा
गौरी खान को नोटिस
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 03:03 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 03:03 PM
गौरीखान को नोटिस: आजकल शाहरुख खान मीडिया में छाए हुए हैं। इसकी वजह शाहरुख की आने वाली फिल्म डंकी है, जिसे लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर ईडी ने अपना शिकंजा कस दिया है।
गौरी खान को नोटिस: उनसे जुड़ी कंपनी पर है, 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान दरअसल लखनऊ की एक रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस ग्रुप ने साल 2015 में गौरी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। अब गौरी से कंपनी द्वारा किए गए पेमेंट की जानकारी मांगी गई है। क्योंकि कंपनी पर अपने निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है और गौरी खान भी इस कंपनी की जांच के दायरे में आ रही हैं।
हालांकि अभी तक गौरी खान का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। यह मामला इस साल तब सामने आया था जब गौरी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने ना केवल इस कंपनी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी, बल्कि सीएमडी और डायरेक्टर समेत गौरी खान के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्जा करवाया था।
ईडी इस मामले की कई पहलुओं से करेगी जांच, गौरी खान को नोटिस
जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय गौरी खान को नोटिस देने की तैयारी की में है। गौरी खान से पूछताछ में ईडी के अधिकारी इस बात का पता लगाएंगे कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया है और यह पैसे उन्हें कैसे दिया गया? उनके साथ कंपनी ने क्या अनुबंध किया था। ईडी के अनुसार गौरी खान को इस नोटिस का जवाब अपने वकील के माध्यम से देना होगा।
अगर ईडी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है, तो गौरी खान को ईडी के दफ्तर में भी पूछताछ के लिए जाना पड़ सकता है। इस मामले में इस साल फरवरी में मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में गौरी खान भी जांच के दायरे में हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।