Sahil Uppal- 'पिंजरा खूबसूरती का' का फेम अभिनेता साहिल उप्पल सीरियल इमली की लेखिका संग लेंगे सात फेरे
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:53 PM
Sahil Uppal- टेलीविजन जगत के जाने माने अभिनेता साहिल उप्पल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर सीरियल इमली की राइटर आकृति अतरेजा के साथ 8 दिसंबर को लेंगे सात फेरे।
'पिंजरा खूबसूरती का' सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अभिनेता साहिल उप्पल ने टीवी के कई बड़े सीरियल जैसे 'एक श्रृंगार स्वाभिमान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'पिया अलबेला', 'महारक्षक देवी', 'पवित्र बंधन', 'ब्रह्मराक्षस जाग उठा शैतान', 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में काम किया है।
32 वर्षीय अभिनेता साहिल उप्पल (Sahil Uppal) का जन्म 8 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में हुआ था। साल 2014 में 'आई हेट यू' में कबीर के किरदार से इन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद ही दौड़े कई बड़े सीरियल में दमदार किरदार निभाएं। अब की शादी के बंधन में बंध नए जीवन की शुरुआत करने वाले हैं।
8 दिसंबर को ये जानी-मानी राइटर आकृति अतरेजा (Sahil Uppal and Akriti Atreja) के साथ ये शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।