झूठी अफवाह फैलाने वालों को शिवांगी जोशी का करारा जवाब, रिश्ते को लेकर कही ये बात
Shivangi Joshi
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
Shivangi Joshi : टेलीविजन की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। दरअसल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन (Shivangi Joshi and Kushal Tandon) की लव स्टोरी की खबरों का बाजार गर्म है। ऐसे में आए दिन दोनों से जुड़ी कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ने अपने-अपने रिश्तों की खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब शिवांगी जोशी ने चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।
तमाशा बनाने वालों पर शिवांगी का निशाना
Shivangi Joshi ने उनके और कुशाल टंडन की खबरों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “कुछ लोगों ने मेरी बातों का गलत मतलब निकाला और उसे तोड़-मरोड़कर सनसनी बनाकर गलत खबरें लिख दी। उनकी इस हरकत से मैं बहुत दुःखी हूं। हाल ही में हुए एक इवेंट में मीडिया की तरफ से मेरे रिश्ते को लेकर वायरल होने वाली अफवाहों को लेकर मुझसे सवाल पूछा गया और मैंने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इन खबरों को अफवाहें इसलिए कहते हैं क्योंकि उनमें कोई सच्चाई नहीं होती। वे जैसे आती हैं वैसे ही चली भी जाती हैं, लेकिन मेरे इस रिएक्शन वीडियो को एडिट करके पीछे वॉइस ओवर लगाकर पूरी तरह से बदल दिया गया और इस गलत कंटेंट की वजह से मुझे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मुझे ही नहीं मेरे पूरे परिवार को इस गलत खबरों की वजह से परेशानी हो रही है।”
[caption id="attachment_158805" align="aligncenter" width="268"] Credit by Social Media[/caption]
'बिना सच्चाई जाने विश्वास करना गलत है' Shivangi Joshi
शेयर की गई पोस्ट में Shivangi Joshi ने आगे लिखा, “मैंने हमेशा से मेरी प्राइवेट लाइफ कैमरा की नजरों से दूर रखी है। मुझे सभी के सामने मेरी प्राइवेट लाइफ के बारे में बातें करना पसंद नहीं और इसलिए आप सभी से ये गुजारिश है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। जब सही वक्त होगा तो मैं खुद आपके साथ मेरी खुशी शेयर करूंगी, लेकिन बिना सच्चाई जाने किसी वीडियो पर विश्वास करके किसी के परिवार को या उनकी बेटी को कोसना बिलकुल गलत है। मैं सभी का सम्मान करती हूं और बदले में भी उनसे यही उम्मीद करती हूं।”