पुष्पा 2 रचने जा रही है ये इतिहास, सदी में पहली बार होगा ऐसा
South superstar Allu Arjun
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:58 AM
South superstar Allu Arjun : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही एक नए अवतार के साथ आने वाले है। दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल रिलीज की तैयारी में है। अल्लू अर्जुन के इस सीक्वल के नाम पुष्पा द रूल है, जो एक पैन इंडिया फिल्म है।
South superstar Allu Arjun
आपको बता दें कि साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर ताजा अपडेट आई है। जो उनके फैंस के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पुष्पा द रूल एक पैन इंडिया फिल्म है, इससे पहले भी पैन इंडिया फिल्में रिलीज हुई हैं. लेकिन कभी भी कोई पैन इंडिया फिल्म बंगाल में रिलीज नहीं हुई। यह पहली बार है जब कोई पैन इंडिया बंगाल में भी रिलीज होगी।
अब तक थीं 5 ही फिल्में
दरअसल पैन इंडिया फिल्मों में अब तक सिर्फ 5 भाषाएं ही शामिल हुआ करती थी। मतलब कोई भी फिल्म अगर पैन इंडिया में रिलीज होती थी तो उसे 5 भाषाओं में रिलीज किया जाता है। इसमें हिंदू, तमिल, कन्नड़, मलियालम और तेलुगू जैसी भाषाएं शामिल थीं। लेकिन अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। अब पैन इंडिया फिल्म बंगाल की भाषा में रिलीज की जाएगी। और ऐसा पहली बार अल्लू अर्जुन की फिल्म से होने जा रहा है।
म्यूजिक डायरेक्टर ने किया कन्फर्म
इस बात की पुष्टि पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने की है। डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने कहा- इसकी कहानी वहां से शुरू होती है जहां से पिछले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। ये एक फ्रेंचाइज की तरह नहीं है जिसमें एक्टर्स को रिटेन कर लिया जाता है, लेकिन उनका कैरेक्टर पिछले भाग से अलग होता है।
इस फिल्म में हम सेम कैरेक्टर के साथ आगे की कहानी को दिखाने वाले है, तो आपको फिल्म के संगीत में भी प्रॉग्रेस देखने को मिलेगी। यहां तक कि हम लोगों ने इसमें पुराने साउंडट्रैक से इसे जरा अलग तरह से भी बनाने की कोशिश करने में लगे है। इस बार हम इस फिल्म को 6 अलग-अलग भाषाओं में बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे इस गाने को बनाने के लिए 2 महीने का समय लगा। क्योंकि इसके लिए मुझे 6 भाषा के गीतकार के साथ बैठना पड़ा। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। South superstar Allu Arjun