विज्ञापन

व्यक्तिगत जीवन
ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली शहर में हुआ ।उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री प्राप्त की । उनकी शादी बचपन की दोस्त आरती से हुई है और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है।
हमेशा सबको हंसाने वाले सुनील को अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला
फरवरी 2022 में ग्रोवर को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें चार बाईपास सर्जरी से गुजरना पड़ा। यह उनके लिए आसान नहीं था।सर्जरी के दौरान सुनील ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। दर्शकों को भी अपने फेवरेट स्टार का बेसब्री से इंतजार था स्वास्थ्य ठीक होने के बाद जब सुनील ने अपने फैंस से अपनी तबीयत के बारे में बातें शेयर की तो उनके चाहने वालों काफी दुख पहुंचा लेकिन साथ ही उन्हें इस बात की खुशी भीहुई थी कि अब उनका फेवरेट स्टार बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन