वो फिल्म जिसने बॉलीवुड को दिया अब तक का सबसे डरावना विलेन, डर से आज भी कांपते हैं लोग
Bollywood News
भारत
चेतना मंच
06 Jul 2025 06:00 PM
Bollywood News : साल 1998 में एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। यह कोई आम फिल्म नहीं थी बल्कि यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी जिसमें कहानी, एक्टिंग और सबसे बढ़कर फिल्म का विलेन इतना दमदार था कि लोगों के जहन में उसकी छवि आज भी जिंदा है। हम बात कर रहे हैं 'दुश्मन' फिल्म की जिसमें संजय दत्त, काजोल और आशुतोष राणा स्टारर ने दमदार एक्टिंग से जनता के दिल में खौफ पैदा कर दिया था।
जब गोकुल पंडित बना डर का चेहरा
फिल्म ‘दुश्मन’ में आशुतोष राणा ने जिस किरदार गोकुल पंडित को निभाया वह शायद बॉलीवुड के सबसे खौफनाक विलेन किरदारों में से एक बन गया। खून से सना चेहरा, पागलपन से भरी आंखें और एक वहशी मानसिकता दर्शकों ने कभी नहीं सोचा था कि कोई अभिनेता इतने भयानक किरदार के साथ स्क्रीन पर आ सकता है। कहते हैं दुश्म फिल्म को देखने के बाद लोग हफ्तों तक डर से सो नहीं पाए थे। कई दर्शक तो थिएटर छोड़कर निकल गए थे। गोकुल पंडित का नाम आज भी सुनते ही दिमाग में उसका शैतानी चेहरा घूम जाता है।
डबल रोल में दिखीं थी काजोल
दुश्मन फिल्म में काजोल ने जुड़वा बहनों सोनिया और नैना का किरदार निभाया था। जब विलेन सोनिया का बेरहमी से कत्ल करता है तो नैना (काजोल) बदले की आग में जलने लगती है। वहीं संजय दत्त इस फिल्म में एक अंधे पूर्व-सैनिक के रोल में हैं जो काजोल की मदद करता है और दोनों मिलकर गोकुल पंडित से लड़ते हैं। दुश्मन फिल्म में रोमांच, फिलिंग्स और बदले की भावना को काफी गहराई से पिरोया गया है जिसकी तारीफ जनता आज भी करती है।
दुश्मन क्यों बनी क्लासिक फिल्म?
बता दें कि दुश्मन फिल्म ऐसी रही जो आशुतोष राणा के करियर की ब्रेकथ्रू फिल्म बनी और काजोल ने दुश्मन फिल्म से जनता की खूब वाहवाही बटोरी। दुश्मन फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल को कुछ इस अंदाज में दिखाया गया है कि आज भी दर्शक इसके फैन है। इस फिल्म के कई सीन आज भी यूट्यूब पर वायरल होते हैं। खासकर वो सीन जब आशुतोष राणा पहली बार स्क्रीन पर आते हैं और उनकी आंखों में छिपी नफरत और पागलपन आज भी दर्शकों को सिहरन में डाल देता है। Bollywood News