
Credit By Social Media[/caption]
क्या पांड्या और नताशा के रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा है? क्या दोनों एक-दूसरे से खुश नहीं है? आखिर इस कपल को किसकी नजर लगी? क्या हार्दिक और नताशा के बीच सब खत्म हो गया? इस तरह के सवाल तब उठे जब मोस्ट लविंग कपल की तलाक की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली।
आपको बता दें एक्ट्रेस Natasha Stankovic ने अपने इंस्टाग्राम से पांड्या का सरनेम हटा लिया है साथ ही वो हार्दिक पांड्या के साथ लम्बे समय से स्पॉट भी नहीं हुई हैं। अचानक अपने पति देव के साथ बड़े लम्बे समय से इंस्टाग्राम पर एक भी तस्वीर पोस्ट न करने की बात यूजर्स को काफी खल रही है। जिसके बाद लोगों ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि कपल के बीच कुछ अनबन चल रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदाकारा नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी फिर कपल ने शादी कर ली थी। दोनों को साथ में चार साल हो गए हैं इतना ही नहीं कपल अब पेरेन्ट्स भी बन चुका है। ऐसे में हार्दिक के खटकते रिश्तों को लेकर अफवाहों का बाजार बेहद गर्म होता नजर आ रहा है।
Hardik-Natasha नताशा ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि 14 फरवरी के बाद से नताशा ने हार्दिक के साथ अपनी कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है। इतना ही नहीं नताशा के बर्थडे पर भी हार्दिक पांड्या ने कोई पोस्ट नहीं किया था। फिलहाल कपल ने तलाक की खबरों पर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।
बात करें अगर हार्दिक और नताशा की लवस्टोरी की तो दोनों की मुलाकात पहली बार मुंबई में एक पार्टी के दौरान हुई थी और पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक-दूसरे से दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।
दोस्ती के बाद दोनों ने कई यादगार लम्हें बनाएं और कपल की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई जिसके बाद इन्होंने कुछ समय तक डेट किया और लॉकडाउन खत्म होने के बाद हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में एक-दूजे का हाथ थामा था।