Urfi Javed: संयुक्त अरब अमीरात में उर्फी जावेद की एंट्री हुई बैन
Urfi Javed
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:59 AM
Urfi Javed: अपनी ड्रेस और फैशन के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाले एक्ट्रेसेस उर्फी जावेद की मुश्किल बढ़ गई है। एक देश ने उर्फी जावेद की अपने यहां एंट्री पर बैन लगा दिया है। जिस कारण उर्फी जावेद अब इस देश में प्रवेश नहीं कर सकेगी।
Urfi Javed
उर्फी जावेद एक नई मुश्किल में फंस गई हैं और इस बार वो अपने कपड़े और फैशन की वजह से नहीं बल्कि अपने नाम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। अपने रिवीलिंग ड्रेसेस के कारण तो अक्सर ही वह इंटरनेट ट्रोलिंग्स जैसी मुसीबत झेलती हैं, लेकिन इस बार उनका मसला उनके रिवीलिंग फैशन या कपड़े नहीं बल्कि कुछ और है, जिसके चलते दुबई में उनकी एंट्री बैन हो गई है।
हाल ही में, उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके जरिए ही उन्होंने बताया है कि वह अब कभी UAE यानी अरब देश में यात्रा नहीं कर पाएंगी। वहां पर अभिनेत्री बैन हो चुकी हैं। ऐसा इसलि क्योंकि देश में एक नया रूल आया है, जिसके मुताबिक पासपोर्ट पर मेनश सिंगल नाम वाले भारतीयों जिन्होंने सरनेम नहीं लगाया की अरब में एंट्री बैन कर दी गई है। उर्फी के पासपोर्ट पर भी सिर्फ सिंगल नाम है।