बेहद जल्द पिता बनने वाले हैं वरुण धवन, नताशा की हुई गोदभराई
Varun Dhawan
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:13 AM
Varun Dhawan : बॉलीवुड के पावर कपल में से एक वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसे में कपल के घर बेहद जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। कपल अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Varun Dhawan
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Varun Dhawan बेहद जल्द पिता बनने वाले हैं। 21 अप्रैल 2024 को वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल की गोदभराई हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। कपल के बेबी शॉवर में अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। लाजमी है मीरा राजपूत, नताशा दलाल की बहुत अच्छी दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें नताशा सफेद रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। गोदभराई की कुछ अनदेखी फोटोज मीरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। जिसे देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और कपल को ढ़ेर सारी बधाई और प्यार दे रहे हैं।
मीरा ने कपल को दी ढ़ेरों बधाई
मीरा राजपूत और नताशा दलाल बेहद खास दोस्त हैं जिन्हें एक साथ कई बार स्पॉट भी किया गया है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नताशा की बेबी शॉवर की एक स्टोरी फैंस के साथ शेयर की है। जिसमें मीरा ने एक क्यूट सा टेडी बियर केक की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, '' बधाई हो वीडी और नताशा।'' इसके अलावा मारी ने गुलाबी रंग का हार्ट इमोजी लगाकर उन्होंने जानवी धवन की इस केक के लिए प्रशंसा भी की।
फैंस कपल को दे रहे बधाई
नताशा दलाल के बेबी शॉवर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस ने Varun Dhawan और नताशा को ढ़ेर सारी बधाईयां देनी शुरू कर दी है। इसके अलावा हर किसी को कपल के बेबी के बर्थ का बेसब्री से इंतजार है।