विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने की सीक्रेट सगाई! फरवरी में बंधेंगे शादी के बंधन?
भारत
चेतना मंच
04 Oct 2025 11:52 AM
Rashmika Mandana and Vijay Devkonda Engagement: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली। इस मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इस सगाई की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
शादी की डेट आई सामने
अब सबकी नजरें इन दोनों की शादी पर टिकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी 2026 में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि शादी की बाकी तैयारियों और डिटेल्स को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
कब से है दोनों का रिश्ता?
हालांकि विजय और रश्मिका ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों कई बार साथ देखे गए हैं। कभी रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए तो कभी छुट्टियां मनाते हुए। पहली बार इनका नाम साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम के दौरान जुड़ा और फिर 2019 में रिलीज़ हुई डियर कॉमरेड के बाद उनके अफेयर की चर्चाएं और तेज हो गईं।
वर्कफ्रंट पर बिज़ी हैं दोनों
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा में नजर आएंगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज़ होगी। वहीं विजय देवरकोंडा हाल ही में गौतम तिन्ननुरी की फिल्म किंगडम में नजर आए थे।
साइबर क्राइम पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा: बेटी से ऑनलाइन मांगा गया न्यूड फोटो!