Panchayat की तर्ज पर Gram Chikitsalay: Amazon Prime Video पर फिर लौटेगा गांव का जादू, देखें ट्रेलर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:40 PM
Entertainment News: अमेजॉन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत के पिछले 3 सीजन ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। इस वेब सीरीज का चौथा सीजन 2 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इसी बीच दशकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पंचायत जैसी सुपरहिट वेब सीरीज के मेकर्स एक बार फिर ग्रामीण भारत की सादगी और गहराई को लेकर हाजिर हैं—इस बार ‘Gram Chikitsalay’ Web Series के साथ। अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दर्शकों को फिर से गांव की गलियों, सरल संवादों और सच्चे संघर्षों की दुनिया में ले जाएगा।
‘Gram Chikitsalay (ग्राम चिकित्सालय)' वेब सीरीज की कहानी क्या है?
‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शहर से आए डॉक्टर हैं। उन्हें एक दूरस्थ गांव ‘भटकंडी’ के बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं—सामने हैं ग्रामीणों की दुविधाएं, सरकारी तंत्र की बाधाएं और खुद डॉ. प्रभात की व्यक्तिगत उलझनें।
ग्राम चिकित्सालय के ट्रेलर में क्या खास है?
ट्रेलर में गांव की हलचल, हास्य और भावनात्मक पहलुओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। कई दृश्य ‘पंचायत’ की याद दिलाते हैं—सरल लेकिन मार्मिक। बैकग्राउंड स्कोर और संवादों ने गांव की जमीन से जुड़े अनुभव को प्रामाणिक बनाया है।
इस वेब सीरीज में अमोल पाराशर (डॉ. प्रभात) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। यह वेब सीरीज निर्देशक राहुल पांडे के निर्देशन में बनी है। वेब सीरीज की कहानी को लिखा है वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने। 9 मई 2025 से वेब सीरीज ' ग्राम चिकित्सालय' अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
चूंकि ‘Gram Chikitsalay’ को उसी टीम ने बनाया है जिसने ‘Panchayat’ को हिट बनाया, दर्शकों की अपेक्षाएं बहुत ऊंची हैं। यह देखना रोचक होगा कि क्या यह नई सीरीज भी ‘पंचायत’ की तरह दर्शकों के दिलों पर राज कर पाएगी।
देखें ‘Gram Chikitsalay Web Series (ग्राम चिकित्सालय)' का धमाकेदार ट्रेलर: