अरिजीत सिंह ने सबके सामने माहिरा खान से क्यों मांगी माफी!
Arijit Singh
भारत
चेतना मंच
29 Apr 2024 05:39 PM
Arijit Singh : पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा माहिरा खान (Mahira Khan) के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। माहिरा खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती है। हाल ही में Mahira Khan अपनी शादी को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई थी। ऐसे में एक बार फिर माहिरा खान एक कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा का विषय बहन गई हैं। दरअसल दुबई (Dubai) में माहिरा खान को बॉलीविड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में देखा गया। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि अरिजीत सिंह ने Mahira Khan से माफी मांगी।
Arijit Singh
टूटे दिल का हाल अपने शब्दों में पिरोकर जनता को मदहोश करने वाले Arijit Singh के करोड़ों फैंस उन्हें खूब प्यार करते हैं। अपनी आवाज से जनता के दिल में आशियाना बनाने वाले अरिजीत सिंह हाल ही में दुबई में म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे। अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले Arijit Singh अपने कॉन्सर्ट में काफी व्यस्त थे। इसी बीच उनकी नजर 'रईस' फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाने वाली पाकिस्तानी अदाकारा Mahira Khan पर पड़ी। अरिजीत उस समय उनकी फिल्म का गाना 'जालिमा' गा रहे थे। गाना खत्म करने के बाद उन्होंने अभिनेत्री से माफी मांगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब सवाल ये उठता है कि आखिर म्यूजिकल कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण अरिजीत सिंह को माहिरा खान से मांगनी पड़ी माफी? चलिए जान लेते हैं।
Arijit ने क्यों मांगी माहिरा खान से माफी?
दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Arijit Singh दर्शकों के सामने माहिरा खान का परिचय देते हुए ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'आप लोग हैरान हो रहे होंगे क्या मैं खुलासा कर दूं? शायद मुझे बहुत अच्छे तरीके से खुलासा करना चाहिए। क्या हम वहां एक कैमरा लगा सकते हैं? मैं इस शख्स को पहचानने की कोशिश कर रहा था, तभी याद आया कि मैंने तो इनके लिए गाना गाया है।' आगे अरिजीत सिंह ने कहा, 'देवियों और सज्जनों माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। सोचिए मैं उनका गाना 'जालिमा' गा रहा था और यह उनका गाना है और वह भी इसे गा रही थीं। सामने खड़ी थीं लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए। मैम आपका आभार और बहुत बहुत धन्यवाद।' इस वीडियो के देखने के बाद फैन्स गदगद हो गए।
[video width="1080" height="1920" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/10000000_1143894520376628_533188280511236473_n.mp4"][/video]
Mahira Khan हुई शर्म से पानी-पानी
जब अरिजीत ने Mahira Khan का परिचय दिया तो बड़ी स्क्रीन पर माहिरा खान का चेहरा दिखाया गया। जिसके बाद माहिरा ने पहले दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और शर्माकर पानी-पानी होते हुए नजर आई क्योंकि पूरी लाइट और फोकस उन पर ही था। वहीं फैंस ने वीडियो में ढ़ेरों कमेंट करते हुए ये कहना शुरू कर दिया है कि अरिजीत (Arijit) सर एक ही दिल है कितनी बार जीतेंगे।