क्या - परेश रावल को रिप्लेस कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, निभायेंगे बाबूराव का रोल?
Paresh Rawal
भारत
RP Raghuvanshi
02 Jun 2025 06:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Jun 2025 06:34 PM
Paresh Rawal : एक यूजर ने सोशल मीडिया पर AI की मदद से फोटो बनाई है जिसमें पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार से की है। पंकज के बाबूराव के किरदार को देख फैंस के काफी भद्दे कमेंट्स मिल रहे है।
फिल्म हेरा फेरी 3 को छोड़ने के बाद परेश रावल की जिंदगी में विवाद चल रहा है.इसी के साथ फिल्म का भविष्य भी खतरे में आ गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. इसी बीच हेरा फेरी के फैंस के बीच चर्चा हो रही है कि बाबूराव का किरदार और कौन निभा सकता है। ऐसे में एक यूजर की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है जिसमें पंकज त्रिपाठी की कल्पना बाबूराव के किरदार में की है।
क्या पंकज त्रिपाठी बनेंगे बाबूराव?
AI से बनी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में परेश रावल को बाबूराव के लुक में देखा जा सकता है. वहीं पंकज त्रिपाठी भी उनके साथ बाबूराव के लुक में है.दोनों सफ़ेद धोती,सोने के चैन और ब्रेसलेट पहने देखा जा सकता है इसके कैप्शन में लिखा है, ' क्या पंकज त्रिपाठी,हेरा फेरी में बाबूराव गणपत राव आप्टे का रोल निभा सकते है? पंकज के बाबूराव बनने की बात पर फैंस के अलग अलग रिएक्शन मिल रहे है।
एक यूजर ने कमेंट किया, 'पंकज त्रिपाठी इस रोल में कुछ अच्छा ला सकते है,लेकिन परेश रावल की जगह लेना अच्छा नहीं लगेगा, ऑडियंस उनकी तुलना परेश रावल से करेगी और ओरिजनल फिल्म का चार्म खो जाएगा। तो इज्जत के कहना चाहूंगा,नहीं।
दूसरे ने लिखा, अगर पंकज त्रिपाठी को रोल के लिए ले लिया गया और परेश रावल इससे सहमत नहीं हुए तो शायद उन्हें इस फिल्म को नया फ्लेवर देकर उन्हें नया नाम , रोल और दूसरी चीजें देनी चाहिए। पंकज त्रिपाठी अच्छे एक्टर हैं और वो अपनी क्षमताओं के हिसाब से इस रोल को रीइवेंट कर सकते है। दुर्भाग्य से वो परेश रावल का रोल कॉपी नहीं कर सकते।
इससे पहले सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर अपनी हैरानी जताई थी .सुनील ने कहा था कि परेश रावल के बिन हेरा फेरी 3 बन ही नहीं सकती है।वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन,परेश के फिल्म छोड जाने से दुखी है।