Mukul Goel- DGP मुकुल गोयल को पद से हटाकर DG नागरिक सुरक्षा पद पर भेजा गया
डीजीपी मुकुल गोयल को पद से हटाया गया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:58 PM
Mukul Goel- उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने यूपी पुलिस के महानिदेशक मुकुल गोयल (DGP Mukul Goel) को उनके पद से हटा दिया है।
प्रदेश सरकार ने यह फैसला मुकुल गोयल के शासकीय कार्यों के अवहेलना करने और विभाग के कार्यों में रुचि ना लेने की वजह से लिया है। मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटाकर डीजी नागरिक सुरक्षा पद पर भेज दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुकुल गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।