
Jammu Kashmir : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu Kashmir) पर बन रही सुरंग ढहने के बाद मलबे को हटाने का अभियान आज सुबह से एक बार फिर शुरू हो गया। बता दें जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में खूनी नाला के पास हाईवे पर टी-3 की ऑडिट टनल के गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक मजदूर की मौत हो गई थी। हालांकि रेस्क्यू के दौरान तीन लोगों को बचा लिया गया था। वहीं आज मौसम में सुधार के बाद फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।
आपको बता दें शुक्रवार को पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस वजह से बचाव अभियान में अभियान में बाधा आ गई थी। लिहाजा रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ गया था। बता दें कि मलबे में अभी 9 लोग फंसे हुए हैं।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बन रही सुरंग ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है। खराब मौसम के बीच शनिवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय़ा गया। इस दौरान शनिवार को तीन शव बरामद हुए हैं। इससे पहले एक शव गुरुवार को ही हादसे के बाद बरामद हुआ था।
>> Jewar Airport : इस तारीख से पहले भरी जाएगी पहली उड़ान, निर्माण कंपनी को चेतावनीरामबन की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शनिवार को रेस्क्यू के दौरान 3 और शव मिले हैं। रेस्क्यू के दौरान पहला शव एक चट्टान के नीचे दबा हुआ था। मशीन के जरिए मलबा हटाने के बाद शव निकाला गया, जबकि दूसरा और तीसरा शव भी थोड़ी देर बाद मिल गया है, हालांकि अभी भी वहां 6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मुकेश सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया, जबकि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी की।