QUAD Summit 2022- पीएम मोदी का चीन को संदेश, अच्छाई की ताकत है यह संगठन
पीएम मोदी
भारत
RP Raghuvanshi
24 May 2022 05:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
24 May 2022 05:31 PM
QUAD Summit 2022- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान दौरे पर गए हुए हैं। यहां यह क्वाड समिट की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। जापान यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने क्वाड देशों की शिखर बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित की जा रही है। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट को अच्छाई की ताकत के लिए बनाया गया संगठन बताते हुए, चीन के।लिए संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह संगठन हिंद प्रशांत क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम कर रहा है।
गौरतलब है क्वाड सम्मेलन को लेकर भड़के चीन ने कहा था कि क्वाड का फेल होना तय है। चीन के इसी बात का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि - "क्वाड ने बहुत ही कम समय में दुनिया में एक महत्वपूर्ण जगह बना ली है। आपसी विश्वास और प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। क्वाड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक मुक्त, खुला और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हमारा साझा उद्देश्य है। कोरोना की विपरीत स्थिति के बाद भी हमने कोरोना वैक्सीन, जलवायु परिवर्तन, सप्लाई चेन और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाया है। इससे हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हुई है। इससे क्वाड की स्थिति अच्छाई के लिए ताकत के रूप में और ज्यादा सुदृढ़ होती जाएगी।"
क्वाड शिखर सम्मेलन (QUAD Summit 2022) के दौरान कई वैश्विक समस्याओं व मुद्दों पर चर्चा की गई। इन मुद्दों में रूस यूक्रेन के बीच छिड़ा हुआ युद्ध भी शामिल रहा। यूक्रेन संकट के बारे में बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि -" यूक्रेन संकट वैश्विक मुद्दा है, क्षेत्रीय नहीं। यह सिर्फ एक यूरोपीय मुद्दे से अधिक है यह एक वैश्विक मुद्दा है। "