ब्राह्मण सभा ने सामूहिक सम्मेलन में किया ऐलान, कांग्रेस प्रत्याशी का किया स्वागत
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:47 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद (चेतना मंच)। गाजियाबाद के लोहिया नगर में स्थित बैंक्विट हॉल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में सभी ब्राह्मण सभाओं का सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की।
Ghaziabad News
डॉली शर्मा को समर्थन दें ब्राह्मïण समाज- पीतांबर शर्मा
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉली शर्मा को अंग वस्त्र व भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डोली शर्मा की जीत पूरे ब्राह्मण समाज की जीत होगी। उन्होंने ब्राह्मण समाज का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर डॉली शर्मा को लोकसभा चुनाव में विजई बनाएं। पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और लोकसभा चुनाव में जितने भी ब्राह्मण प्रत्याशी किसी भी दल से चुनाव लड़ रहे हैं उनको वह अपना समर्थन देगा।
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी के गौड़, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, हरिओम शर्मा, राजू शर्मा, सूर्य पंडित, सुभाष शर्मा दुजाना, परमानंद शर्मा, प्रमोद शर्मा, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।